केंब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, टॉपर छात्रों को मिला मेडल व प्रशस्ति-पत्र


बक्सर : केंब्रिज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अर्द्ध-वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु शनिवार को भव्य सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों डॉ. मोहन चौबे (निदेशक, केंब्रिज स्कूल), श्रवण तिवारी (सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर), समाजसेवी अनुराग पाण्डेय, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी.एस. राव, प्राचार्य एम.के. चौबे एवं उप-प्राचार्य के.के. ओझा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

निदेक डॉ. मोहन चौबे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि —
> “बच्चों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।”

समारोह में कक्षा 3 से 12 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसमें स्वागत-नृत्य, बिहु, छठ-गीत, कथक आदि मुख्य आकर्षण रहे।

🎖 सम्मानित छात्रों में प्रमुख
कक्षा 3 — रुद्रदेव, आयुष, प्रिंस, सृष्टि, आर्यन, सुधांशु, जानवी, अराध्या, निर्मित
कक्षा 4 — वैभव, अराध्या, सत्य प्रकाश, आरण्या, राजवीर, श्रेया
कक्षा 5 — सत्यम, श्रेयषी, अखिल राज, गोविन्द जी, परिधि
कक्षा 6 — विवान, निमिशा, कृष्णा, वैष्णवी, विराट
कक्षा 8 — संभव, आदित्य, शुभम, हर्षित, आकृति, अमरेश, ईशव, प्रखर, सृष्टि, काव्या
कक्षा 9 — आस्था, अर्पिता, नाज़िम, रितेश, आयुष, ईशान
कक्षा 10 — आशीष, आदर्श, अनुष्का, किशन, अन्वी, वंशिका
कक्षा 11 — प्रिया, सान्या, विजयलक्ष्मी, सारा परवीन, श्वेता
कक्षा 12 — संजीता, तमन्ना, धृति, देवांशी
कार्यक्रम का संचालन रवि पाण्डेय द्वारा किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सम्मानित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।



