Others

25 साल का भरोसा! बक्सर में RK Jewellers ने मनाई सिल्वर जुबली, ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर

Poबक्सर। शहर के प्रतिष्ठित आरके ज्वेलर्स ने सोमवार को अपनी 25वीं सालगिरह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई। इस खास अवसर पर ज्वेलरी शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक दुकान पर पहुंचते रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।


कार्यक्रम के दौरान केक काटने का आयोजन किया गया, जिसमें आरके ज्वेलर्स परिवार के साथ-साथ ग्राहकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर आए सभी ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें जलपान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई।

25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आरके ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष बंपर ऑफर की घोषणा की गई। इस ऑफर के तहत 10 ग्राम या उससे अधिक वजन की किसी भी ज्वेलरी की खरीद पर मात्र 9.9 प्रतिशत मेकिंग चार्ज लिया गया। इस आकर्षक ऑफर को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जमकर खरीदारी की।
ग्राहकों ने आरके ज्वेलर्स की 25 वर्षों की भरोसेमंद सेवा, शुद्धता और गुणवत्ता की सराहना करते हुए पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने एक बार फिर शहर में आरके ज्वेलर्स की विश्वसनीय पहचान को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!