Politics

विश्वामित्र सेना की सभी इकाइयां भंग, जल्द होगा संगठन का पुनर्गठन

बक्सर. संगठन को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विश्वामित्र सेना की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. यह निर्णय विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे के निर्देशानुसार लिया गया है.

संगठन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान व्यवस्था में आवश्यक संगठनात्मक परिवर्तन एवं पुनर्गठन के उद्देश्य से सभी इकाइयों को भंग किया गया है. इस संबंध में संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न इकाइयों से जुड़े सदस्यों को आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन करने को कहा गया है.

बताया गया कि संगठन के आगामी पुनर्गठन के तहत नई संरचना, नई जिम्मेदारियों एवं दायित्वों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे. तब तक सभी सदस्यों से संगठनात्मक अनुशासन एवं मर्यादा का पूर्ण रूप से पालन करने की अपेक्षा की गयी है. जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!