Blog

साबित खिदमत फाउंडेशन में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान, महात्मा गांधी को किया गया नमन

बक्सर। शहीद दिवस के अवसर पर साबित खिदमत फाउंडेशन द्वारा कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कुष्ठ रोग की रोकथाम, उपचार और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने अपने सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही एमडीटी (MDT) दवा प्रत्येक सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह दवा सभी जरूरतमंद रोगियों तक समय पर पहुंचे।

इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार और उनके महान कार्य केवल सदियों तक नहीं, बल्कि हजारों वर्षों तक मानवता को दिशा देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के प्रति विशेष स्नेह और संवेदना रखते थे, इसी कारण शहीद दिवस के दिन को कुष्ठ रोग दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने महात्मा गांधी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. मनीष कुमार, अरुण कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, तराना, सोनम, प्रदीप राय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!