Others

रेलवे स्टेशन के पास होटल में छापेमारी, देह व्यापार और टैक्स चोरी की आशंका

बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा रेलवे स्टेशन बक्सर के समीप स्थित मां वैष्णवी होटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे अवैध गतिविधियों की आशंका गहराती नजर आई।

जांच के क्रम में पाया गया कि होटल के आगंतुक पंजी में एक व्यक्ति की अकेली प्रविष्टि दर्ज थी, लेकिन वह व्यक्ति एक महिला के साथ होटल के कमरे में संदिग्ध स्थिति में पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि होटल में ठहरे युवक-युवती पति-पत्नी प्रतीत नहीं हो रहे थे। जबकि संबंधित व्यक्ति द्वारा महिला को अपनी पत्नी बताया गया।
आगंतुक पंजी की जांच में यह भी सामने आया कि पंजी के कॉलम-3 (परिवार) में कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। इसके अलावा, पंजी के क्रमांक-6 में भुगतान की राशि भी दर्ज नहीं थी, जिससे होटल द्वारा टैक्स चोरी किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर यह प्रतीत हो रहा है कि होटल में देह व्यापार जैसे अवैध धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!