
बक्सर जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बक्सर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का गांव नागपुरा निवासी दीपक Kumar ओझा 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे अपने रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक एंड एक्सेंट रंग) बाइक स्टेशन के सामने बैरिकेड के बाहर खड़ी की थी।
करीब एक घंटे बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज FIR के अनुसार, चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-44 S-4128 है।
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।




