BlogOthers

रक्तदान महादान: मारवाड़ी महिला समिति का सराहनीय प्रयास, 16 लोगों ने किया रक्तदान

बक्सर में समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मंगलवार को एक भव्य रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह शिविर “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड” के सहयोग से गोयल अतिथि भवन, बक्सर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल एवं मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष लीना गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव श्रवण तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में महिला समिति की सचिव सुनीता केजरीवाल, अंचल प्रमुख ज्योति अग्रवाल, रक्तदान प्रमुख किरण सर्राफ, निशि पोद्दार, उषा गोयल, रुना गोयल, दीपा केजरीवाल, शालिनी सर्राफ सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही ब्लड बक्सर के प्रियेश, रविशंकर शर्मा और भाजपा के सुमित मानसिंहका की भी उपस्थिति रही।

इस रक्तदान शिविर में कुल 16 लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इनमें तीन महिला रक्तवीरांगनाएं—शालिनी सर्राफ, सुविधा करोटिया और दीपा केजरीवाल भी शामिल रहीं।

रक्तदान करने वालों में राकेश गोयल, सनी गोयल, सुधीर सर्राफ, हर्षित सर्राफ, अभिषेक लोहिया, उज्जवल कुमार, अमजद अली, नीरज मानसिंहका, किशन जयसवाल, आदित्य केजरीवाल, अखिलेश राय, रिजवान अंसारी और लालबाबू पांडे प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर समिति की अध्यक्ष लीना गोयल ने कहा कि “एक यूनिट रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान वास्तव में महादान और जीवनदान है।” उन्होंने “नई सोच, नई परंपरा” की इस मुहिम को समाज के लिए एक नेक कदम बताया।

शिविर की सफलता में ब्लड बक्सर और ब्लड बैंक की टीम—संतोष कुमार, अनुराग कुमार, साहिना समसी, अवधेश जी और मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!