बालिका दिवस पर जेकेटी लॉ कॉलेज में पेंटिंग एवं स्केच प्रतियोगिता आयोजित, सफल प्रतिभागी सम्मानित

बक्सर: नगर के जेकेटी लॉ कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के निर्देशानुसार बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को पेंटिंग एवं स्केच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के सभागार में लीगल एड क्लिनिक केन्द्र के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य ने की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से अधिकृत पैनल अधिवक्ता रेनू रण विजय ओझा एवं पीएलवी रुकैया, साथ ही सहायक प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम सह पदाधिकारी अखिलेश मंडल, मंगल सिंह तथा उपेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया, ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।
प्रतियोगिता में साजिद खान, कामतानाथ तिवारी, राजीव कुमार, अनन्या कुमारी, मुना कुमार, वर्षा कुमारी, अनिता कुमारी, रामजी प्रसाद सहित कई छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुकेश, धर्मेंद्र, जगरनाथ एवं मदनकामेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




