Politics

बक्सर में ब्राह्मण बेटियों पर आपत्तिजनक बयान के खिलाफ विश्वामित्र सेना का जोरदार विरोध प्रदर्शन

बक्सर। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिए गए विवादित और आपत्तिजनक बयान के विरोध में विश्वामित्र सेना ने सिकटौना स्थित श्रीधराचार्य गुरूकुलम में आज जोरदार प्रदर्शन किया। गुरूकुलम के छात्रों और सेना से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने अधिकारी के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया और प्रशासन से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उच्च पद पर बैठे अधिकारियों का किसी विशेष वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और संविधान की मर्यादाओं के खिलाफ भी है। सभी छात्रों ने सरकार से आग्रह किया कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

विश्वामित्र सेना ने स्पष्ट कहा कि किसी भी समुदाय, विशेषकर बेटियों के सम्मान पर आचरण या टिप्पणी से समझौता नहीं किया जाएगा। सेना ने चेतावनी दी कि यदि समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!