BlogOthers

मानवता की मिसाल: रोटरी क्लब बक्सर के रक्तदान शिविर में जुटे रक्तदाता, 20 यूनिट रक्त संग्रह

डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिह्न देकर किया गया सम्मानित

बक्सर। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब बक्सर की ओर से रविवार को सिविल लाइन स्थित रोटरी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लगभग 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर में कई लोगो ने भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदाताओं में डॉ. दिलशाद आलम, मनीष पांडेय, एस.एम. साहिल, मनोज वर्मा, मंजेश केसरी, अनिल जायसवाल, परशुराम, गोपाल केसरी, रियासत अली, विजय मनसिंघका, राहुल कुमार, सोनू वर्मा, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह और राजा बाबू समेत करीब 20 लोगों ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को सम्मान प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीडीजी डॉ. सी.एम. सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रोटरी क्लब बक्सर के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। रोटरी क्लब बक्सर आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस बक्सर की प्रशिक्षित टीम ने किया। टीम के सदस्यों ने रक्तदाताओं की जांच से लेकर रक्त संग्रहण तक की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। डॉ. दिलशाद आलम ने रेड क्रॉस की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।

कार्यक्रम में क्लब के सचिव एस.एम. साहिल, प्रोजेक्ट चेयर दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, अध्यक्ष निर्वाचित निर्मल कुमार सिंह, सचिव निर्वाचित मनोज, रोहतास गोयल, कृष्णानंद सिंह, प्रदीप जायसवाल, राजेश केसरी, विवेक केसरी, कुमार सागर, प्रिंस जायसवाल समेत कई रोटेरियन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। अंत में क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, रेड क्रॉस टीम एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!