OthersPolitics

राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, आधुनिक भारत के शिल्पकार बताए गए पूर्व प्रधानमंत्री

बक्सर। बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक सोच के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने आगे कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और सूचना क्रांति की नींव रखने में राजीव गांधी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। युवाओं के सपनों को समझने वाले राजीव गांधी का योगदान देशवासियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को भारत सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करेगा।

कार्यक्रम का संचालन किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया। मौके पर कामेश्वर पाण्डेय, उमा शंकर पाण्डेय, शिवाकांत मिश्रा, संजय दुबे, गुप्तेश्वर चौबे, त्रियोगी नारायण, गुड्डू दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में युवा अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने कार्यक्रम का समापन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!