BlogOthers

विकास कार्यों में बाधा का आरोप, जिला परिषद सदस्यों ने डीडीसी का पुतला फूंका

 

बक्सर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला परिषद सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला परिषद कार्यालय के समक्ष उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बक्सर नीहारिका छवि का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से जिला परिषद सदस्यों ने किया।

पुतला दहन के बाद जिला परिषद सदस्यों ने उप विकास आयुक्त पर कई गंभीर आरोप लगाए। सदस्यों का कहना था कि जिला परिषद की 15वें वित्त आयोग और षष्ठम पंचम वित्त आयोग से संबंधित अरबों रुपये की राशि खर्च नहीं हो पा रही है। उनका आरोप है कि कमीशन तय नहीं होने के कारण पिछले छह महीनों से विभिन्न योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति से संबंधित फाइलें लंबित रखी गई हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जिला परिषद सदस्यों ने यह भी कहा कि यदि पूर्व उप विकास आयुक्त के कार्यकाल में कराए गए कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है, तो उसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उनका आरोप था कि सामान्य बैठकों में लिए गए निर्णयों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और जिला परिषद डाक बंगला तथा परिषद की भूमि का रोजगारोन्मुख उपयोग कर आय बढ़ाने की दिशा में भी कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

प्रदर्शन में जिला पार्षद केदार सिंह (सिमरी), बेबी देवी, सुनैना देवी, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, सहाना खातून, गायत्री देवी, भोला यादव, मुर्तुजा अंसारी, मनोज सिंह, उमेश कुमार सिंह, अशोक यादव, रमेश यादव, सोना लाल सिंह, राजीव यादव समेत अन्य जिला परिषद सदस्य शामिल रहे।

जिला परिषद सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!