BlogCrimeEntertainmentOthersPoliticsSports

23 को निकलेगी भगवान वामन की भव्य रथ यात्रा, ग्लोबल फाउंडेशन की बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप

बक्सर. वामन भगवान मंदिर ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में 23 सितंबर, बुधवार को भगवान वामन की भव्य रथ यात्रा निकाली जायेगी. रथ यात्रा किला मैदान स्थित रामलीला मंच से सुबह आठ बजे शुरू होगी. इसे लेकर मंगलवार को आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें रथ यात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया.

आयोजकों के अनुसार रथ यात्रा किला मैदान से निकलकर पुलिस चौकी, रामरेखा घाट, पीपी रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार मोड़, सब्जी मंडी मेन रोड, आदर्श नगर थाना, कॉलेज गेट मोड़ और जेल मोड़ होते हुए वामन भगवान मंदिर परिसर पहुंचेगी. शोभायात्रा में भगवान वामन के स्वरूप की आकर्षक झांकी के साथ बाल बटुक भी शामिल होंगे. 21 घोड़े, पांच ऊंट, बनारस और वृंदावन के बाल बटुक, साधु-संत तथा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां शोभायात्रा का हिस्सा रहेंगी. इसके अलावा पारंपरिक नाच, हुड़का, पखावज, ढोल-ताशा और बैंड-बाजे की प्रस्तुति भी होगी.

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय (कल्लू राय) ने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में रथ यात्रा से जुड़े सभी कार्यक्रमों और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर रथ यात्रा को सफल बनाने की अपील की.

इस बार देखने लायक होगी रथ यात्रा : दीपक सिंह

वार्ड पार्षद सह आयोजन समिति के संरक्षक दीपक सिंह ने कहा कि इस बार भगवान वामन की रथ यात्रा पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगी. इसमें धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का संगम देखने को मिलेगा. 21 घोड़ों और पांच ऊंटों के साथ बनारस व वृंदावन के बाल बटुक, साधु-संत और भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी. उन्होंने कहा कि शहरवासियों और श्रद्धालुओं में रथ यात्रा को लेकर उत्साह है. आयोजन समिति इसे यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है.

बैठक में प्रेम मिश्रा, प्रेम प्रकाश तिवारी, मनोरंजन पांडेय, प्रेम प्रकाश राय, राहुल राय, सिकंदर सिंह, तुवानी यादव, रोहित, राकेश राजन, गुड्डू सिंह, बबुआ राय, बबलू राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!