Politics

बक्सर में विश्वामित्र सेना का भव्य ‘सनातन सभा सह-संस्कृति कार्यक्रम’ | प्राचीन पहचान लौटाने का संकल्प

बक्सर: बक्सर के दलसागर खेल मैदान में विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित ‘सनातन सभा सह-संस्कृति कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर हजारों बक्सरवासियों ने एकजुट होकर सनातन धर्म की आवाज बुलंद की और उपेक्षित बक्सर को उसकी प्राचीन पहचान वापस दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे भी उपस्थित रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बक्सर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है, किंतु वर्षों से सत्तासीन लोगों ने इसे सिर्फ लूटने और कमजोर करने का काम किया। श्री चौबे ने कहा कि बक्सर बिहार का सबसे विकसित जिला बन सकता था, लेकिन अब 2025 के चुनाव में बाहरी उम्मीदवारों को खदेड़कर भगाया जाएगा।

उन्होंने बक्सर की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां रोजगार और शिक्षा की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे युवा पलायन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र की उपेक्षा और विकास की मांग उठाई है।

श्री राजकुमार चौबे ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बक्सर की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूत करना और उपेक्षित जिले को उसकी गौरवशाली पहचान लौटाना है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल की समाप्ति के बाद नई सरकार बनने जा रही है, लेकिन यह सवाल है कि इस सरकार ने बक्सर को क्या दिया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्वामित्र सेना ने स्पष्ट किया कि बक्सर के सर्वांगीण विकास और ऐतिहासिक गरिमा की रक्षा उनके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!