जनता के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री संतोष निराला, कहा — हर गांव तक पहुंचेगा विकास की किरण

बक्सर। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला ने गुरुवार को डुमरांव प्रखंड के कोरान सराय, कसिया और अटाव गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे विकास की निरंतर धारा को बनाए रखने के लिए एक बार फिर सेवा का अवसर दें।
जनसंपर्क के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी और एनडीए सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को विस्तार से बताया।
संतोष निराला ने कहा कि,
> “राजपुर विधानसभा क्षेत्र में हमने हमेशा विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में काम किया है। जनता का स्नेह और विश्वास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अब हमारा लक्ष्य है कि हर गांव और हर परिवार तक विकास की किरण पहुंचे।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है, और इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जनता से एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और “संतोष निराला जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कई स्थानों पर लोगों ने अपने स्थानीय मुद्दे और समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में संजय सिंह, दिनानाथ ठाकुर, विश्वामित्र सिंह, बबन चौधरी, विजय कुशवाहा, दीप नारायण प्रसाद, विवेक प्रजापति, सुरेंद्र शाह, अमित कुशवाहा, रोहित ओझा, विनोद यादव, इंदल कुमार सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, दयाशंकर तिवारी, जयराम यादव, प्रमोद राम, संतोष दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
पूरे अभियान के दौरान लोगों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला।




