Politics

डुमराँव के सोनवर्षा में उमड़ा जनसैलाब! “राहुल सिंह ज़िंदाबाद” के नारों से गूंजा मैदान, जदयू के भव्य कार्यक्रम में दिखा जबरदस्त उत्साह

बक्सर। डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव में शुक्रवार को युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बक्सर जिला इकाई द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में जबरदस्त भीड़ उमड़ी।
हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने “राहुल सिंह ज़िंदाबाद” और “नीतीश कुमार अमर रहें” के नारों से पूरा माहौल गुंजा दिया। क्षेत्र में जनसमर्थन का यह दृश्य देखने लायक था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह और डुमराँव विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह शामिल हुए।
इस अवसर पर चुनाव अभियान समिति के सदस्य राधेश्याम कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी लालबहादुर महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष संटू पटेल, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य रोहित ओझा, और युवा जदयू जिलाध्यक्ष मोहित कुशवाहा भी मंच पर मौजूद रहे।

भव्य आयोजन युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संटू पटेल के निजी मैरेज हॉल में किया गया था, जिसकी पूरी व्यवस्था में डाॅ. बलजीत पटेल ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एनडीए सरकार की उपलब्धियों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं।

अपने संबोधन में एनडीए प्रत्याशी राहुल सिंह ने कहा –

> “डुमराँव की जनता इस बार जात-पात नहीं, बल्कि विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर मतदान करेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रगति की नई दिशा पकड़ी है। अब हमारा लक्ष्य है डुमराँव को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।”

कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही। उत्साह इतना था कि सभा के बाद भी क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम जारी रहे।

डुमराँव विधानसभा में इस कार्यक्रम ने चुनावी माहौल को नई दिशा दे दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह शक्ति प्रदर्शन एनडीए के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन का संकेत देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!