Politics

पलायन बंद करने व किसानों की बेहतर आय दिलाने का भरोसा — तथागत हर्षवर्धन ने जनता से मांगा समर्थन

बक्सर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण के मतदान की तिथि नजदीक आते ही बक्सर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी अब प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। देर रात तक गांव-गांव घूमकर मतदाताओं से संपर्क साधा जा रहा है।

इसी कड़ी में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और जनता से सीधे संवाद स्थापित किया।
मीडिया प्रभारी बजरंगी मिश्र ने जानकारी दी कि तथागत हर्षवर्धन ने सदर प्रखंड के दलसागर, पतेलवा और बेलाऊर सहित कई इलाकों का भ्रमण किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अपने विजन को साझा किया।

इस दौरान तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि

> “हमारा संकल्प है कि बक्सर से युवाओं का पलायन रोका जाएगा, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाया जाएगा, बुजुर्गों को प्रति माह दो हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी, और बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और बक्सर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!