रोटरी बक्सर ने चलाया ऐतिहासिक पोलियो जागरूकता अभियान
सैकड़ों बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा


बक्सर :: रोटरी बक्सर द्वारा सोमवार को ऐतिहासिक पोलियो जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डॉ. सैय्यद दिलशाद आलम, सचिव साहिल, सीनियर रोटेरियन प्रदीप जायसवाल, पूर्व रीजनल डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, रोटेरियन मनोज कुमार, प्रोजेक्ट चेयर रमाशंकर सिंह, तथा प्रधानाध्यापक नरेंद्र देव स्कूल के सुजीत जी और उपाध्याय जी सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौक तक पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में लौटकर समाप्त हुई। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा वातावरण जीवंत और ऊर्जावान बना रहा।
इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा —
> “रोटरी ने पोलियो उन्मूलन के लिए अब तक अरबों रुपये खर्च किए हैं। इन प्रयासों से 122 देशों से पोलियो का नामोनिशान मिट चुका है। अब हमारा संकल्प है कि यह बीमारी दोबारा न फैले — इसलिए ऐसे जनजागरूकता अभियान बेहद आवश्यक हैं। रोटरी ने ठाना है, पोलियो मिटाना है!”
वहीं दीपक अग्रवाल ने कहा —
> “भारत से पोलियो का खात्मा रोटरी की सक्रिय और सतत भागीदारी का परिणाम है।”
प्रदीप जायसवाल ने भी कहा —
> “रोटरी क्लब अपने वैश्विक पोलियो उन्मूलन मिशन से पूरी दुनिया में एक मिसाल कायम कर चुका है।”
कार्यक्रम में रोटरेक्ट टीम के राहुल, मनीष सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का समापन हुआ, जहाँ रोटरी बक्सर की ओर से सभी प्रतिभागियों और विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



