Others

बक्सर पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी स्वधा रिजवी ने की व्यवस्था की सराहना

बक्सर। बुधवार को बक्सर प्रमंडल अंतर्गत डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी श्रीमती स्वधा रिजवी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थित कार्यप्रणाली और प्रबंधन की प्रशंसा की।

उन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र में कार्यरत कर्मचारी रॉकी कुमार से आवेदकों के दस्तावेज अपलोड से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
इसी क्रम में उन्होंने आवेदकों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का स्थल पर ही निपटारा किया।

श्रीमती रिजवी ने सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय पुलिस की गश्ती से जुड़ी जानकारी लेते हुए जिला पुलिस पदाधिकारी से संपर्क कर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

डाक अधीक्षक बक्सर, कुमारी सरिता से बातचीत में उन्होंने कहा कि
“बक्सर पासपोर्ट सेवा केंद्र अन्य केंद्रों की तुलना में बेहतर और सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। कुछ कमियों को भी जल्द दूर कर दिया जाएगा।”

उन्होंने यह स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि पुलिस गश्त में कमी पाई जाती है, तो क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को तुरंत सूचित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार, डाक निरीक्षक आदित्य राज, डाकपाल महेंद्र मिस्त्री, धनराज कुमार, अभिषेक कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!