Blog

बक्सर के कलाकार तैयार हो जाएं! अनुमंडल स्तरीय युवा उत्सव में दिखाएँ अपनी कला

बक्सर: गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के कार्यालय कक्ष में अनुमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2025 की पूर्व तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने की, जिसमें चयन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में चयन समिति के सदस्यों को चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से सभी सरकारी विद्यालयों में उत्सव की सूचना का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष कलाकारों का चयन निम्नलिखित विधाओं में किया जाएगा – चित्रकला, कहानी लेखन, कविता, समूह गायन, लोक नृत्य, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह वादन, एकल वादन, लघु नाटक, फोटोग्राफी, मूर्ति कला आदि।

अनुमंडल स्तर पर प्रतिभागियों का चयन नगर भवन बक्सर में किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को 28 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नगर भवन में उपस्थित होकर अपने-अपने कला प्रदर्शन हेतु तैयार रहना होगा।

अनुमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागी 2 और 3 दिसंबर 2025 को जिला स्तर पर आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!