Politics

5 लाख रुपये जीतकर आरा बनी चैंपियन, बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट में गाजीपुर को 3-0 से हराया

बक्सर।डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत धरौली गांव स्थित हनुमंत कुटी धाम के जोगिबिर बाबा खेल मैदान पर आयोजित सात दिवसीय बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मैच के साथ समापन हो गया।

टूर्नामेंट के अंतिम दिन आरा (बिहार) और गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। आरा की टीम ने गाजीपुर को 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम के कप्तान उत्तम टुडु को 5 लाख रुपये का चेक और उप-विजेता टीम के कप्तान कमरान को 2 लाख 51 हजार रुपये का चेक मुख्य आयोजनकर्ता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह और मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

आरा टीम के 10 नंबर जर्सी के खिलाड़ी राजू को मैन ऑफ द मैच और 4 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ट्विन को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला।

फाइनल मैच का उद्घाटन संदेश विधायक राधाचरण साह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सीता सिंह, डुमराँव विधायक राहुल सिंह, रामजी तिवारी, प्रतिष्ठित व्यवसायी कृष्णा सिंह, पंकज सिंह और डॉ. रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से गेंद को किक मारकर किया।

टूर्नामेंट में रेफरी संतोष पांडेय, जनार्दन सिंह, शशि कुमार सुमन, मोहम्मद सलाम, पप्पू कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उद्घोषणा मिस्टर मनोज, आशुतोष पांडेय और मनीष उपाध्याय (ब्रदर महान) ने की।

इस मौके पर मुख्य रूप से दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, अधिवक्ता नीरज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, डुमरी मुखिया प्रेम सागर कुँवर, हेमंत सिंह, अरुण सिंह, मोनू सिंह, सदन सिंह, राजीव रंजन सिंह, कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह, चिलहरी मुखिया राजु राय, सोनू राय, संजीव सिंह, सोनू तिवारी और व्यवस्थापक रंजीत कुमार सिंह उर्फ फुड्डू सिंह** सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि फुटबॉल और कुश्ती सदियों से भारत के गांवों में प्रसिद्ध खेल रहे हैं। पहले गांवों की पहचान फुटबॉल और कुश्ती से होती थी। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार स्तर पर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं और खेल के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका बढ़ाने की कोशिश जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!