गायत्री शक्तिपीठ, बक्सर के तत्वावधान में भगवती महिला मंडल ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत


बक्सर।गायत्री शक्तिपीठ, बक्सर के तत्वावधान में भगवती महिला मंडल, बक्सर द्वारा सिविल लाइन्स क्लब के प्रांगण में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ठंड से बचाव को लेकर जरूरतमंद व्यक्तियों एवं महिलाओं को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें राहत मिली।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, बक्सर के मुख्य ट्रस्टी श्री रामानंद तिवारी ने कहा कि सेवा, सहयोग एवं करुणा ही गायत्री परिवार की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।
वहीं भगवती महिला मंडल की मुख्य संचालिका श्रीमती भारती जायसवाल ने कहा कि महिला मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा और जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति के माध्यम से समाज सेवा को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती श्यामला पाठक ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही ऐसे सेवा कार्यक्रमों की वास्तविक सार्थकता है।
इस अवसर पर श्रीमती शोमा चौबे, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती रीना राय, श्रीमती संगीता केसरी, श्रीमती रीता केसरी, श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती नीलम सहाय, श्रीमती सरोज दूबे, श्रीमती नीलम राय तथा श्री रविंद्र मिश्रा समेत भगवती महिला मंडल के अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों ने गायत्री शक्तिपीठ एवं भगवती महिला मंडल की पहल की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।



