Others

अधिकारों के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे डॉ. श्रवण कुमार तिवारी

पटना में आयोजित एकदिवसीय उपभोक्ता संरक्षण कार्यशाला में बक्सर से हुए शामिल जागृति ऐप और 1915 हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार पर दिया गया विशेष जोर

बक्सर/पटना।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पटना में एकदिवसीय उपभोक्ता संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों से आए उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उपभोक्ता हितों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया। बक्सर जिले की ओर से जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने कार्यशाला में सहभागिता की।

कार्यशाला के दौरान उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा, ई-जागृति पोर्टल के उपयोग, उपभोक्ता न्याय प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाने तथा डिजिटल बाजारों में उपभोक्ताओं के समक्ष उत्पन्न हो रही नई चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने डिजिटल माध्यमों से उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि वे बक्सर जिले में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि जागृति ऐप और उपभोक्ता शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1915 उपभोक्ताओं के लिए बेहद उपयोगी साधन हैं, जिनके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं आसानी से दर्ज करा सकते हैं।

डॉ. तिवारी ने कहा कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के व्यापक प्रचार-प्रसार से उपभोक्ताओं को समयबद्ध न्याय मिलेगा और उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बक्सर जिले में जागरूकता बढ़ने से उपभोक्ता शोषण के मामलों में कमी आएगी और आम उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!