बक्सर में राकेश मसाला के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन, शहरवासियों को मिलेगा शुद्ध मसालों का नया ठिकाना


बक्सर।नगर के सब जेल मठिया रोड स्थित राकेश मसाला शोरूम ग्रुप के नए और विशाल शोरूम का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा।

उद्घाटन अवसर पर कंपनी के अधिकारी अमरदीप कुमार, गुप्तेश्वर प्रसाद एवं रामबाबू मौजूद रहे। वहीं स्थानीय स्तर पर रमेश कुमार, भोला चौधरी एवं बाली जैसवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। अतिथियों द्वारा फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसके बाद उन्होंने राकेश मसाला ग्रुप के इस नए प्रयास की सराहना की।

बक्सर एजेंसी के प्रोपराइटर रमेश जायसवाल ने बताया कि राकेश मसाला की एजेंसी पूर्व से ही शहर में संचालित है, जिसे अब भव्य रूप से विस्तारित किया गया है। मठिया मोहल्ला में नए और विशाल शोरूम के खुलने से बक्सर के लोगों को अब शुद्ध, स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण मसाले एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि इस शोरूम के माध्यम से न सिर्फ उपभोक्ताओं को बेहतर उत्पाद मिलेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे और उन्होंने शोरूम के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।



