Others

बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन बक्सर का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, विधायक आनंद मिश्रा रहे मुख्य अतिथि

बक्सर।बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, बक्सर संगठन का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर जिला फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव उर्फ संटू जी ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव गणेश कुमार, पटना जोन से रोहित खत्री, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार (हाजीपुर), पटना अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास, सीतामढ़ी अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, बेगूसराय सचिव चंदन जी, भोजपुर आरा से अध्यक्ष जयंत कुमार ओझा, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप रंजन एवं मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे।


वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि डिजिटल युग में फोटोग्राफी रोजगार का एक सशक्त और संभावनाओं से भरा माध्यम बन चुकी है। आज हजारों युवा इस क्षेत्र से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने का उद्देश्य फोटोग्राफर भाइयों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनना और समाधान की दिशा में पहल करना है।

इस दौरान फोटोग्राफरों ने शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों के दौरान रात्रि में कार्य करने के समय आने वाली समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन आवागमन के दौरान बार-बार रोके जाने से मानसिक एवं शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी।

साथ ही बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन बक्सर के लिए एक स्थायी भवन एवं कार्यालय की आवश्यकता को भी प्रमुखता से उठाया गया। इस पर विधायक आनंद मिश्रा ने संगठन को हरसंभव सहयोग देने और भवन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कैमरा की विश्व-प्रसिद्ध कंपनी कैनन द्वारा एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया, जिसमें आधुनिक कैमरा तकनीक और फोटोग्राफी के नए आयामों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीरज कुमार श्रीवास्तव उर्फ संटू जी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले भर के फोटोग्राफर साथियों की समस्याओं को सुनना, उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा आपसी सहयोग से समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, सचिव चंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष अमृत सरोज दुर्गेश, उपसचिव राकेश कुमार सिंहा, उपसचिव निसार अहमद एवं मीडिया प्रभारी आलोक कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

वहीं कार्यक्रम में फोटोग्राफर समीर कुमार, बुचानी जी, प्रमोद कुमार, अंशु जायसवाल, आदर्श कुमार, रमेश कुमार वर्मा, मंटू कुमार, राहुल कुमार, इटाढ़ी से रवि प्रकाश, धनसोई से संतोष कुमार, डुमरांव से रोहित कुमार, भोजपुर से धनजी लाल सहित जिले के अन्य कई फोटोग्राफर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मॉडल के रूप में श्वेता पांडे भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!