Politics

आग की तबाही के बाद इंसानियत की मिसाल, मझरिया में पीड़ितों के साथ खड़ी दिखी विश्वामित्र सेना,राजकुमार चौबे ने दिया मदद का भरोसा

बक्सर:मझरिया गांव में हुई अग्निकांड की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विश्वामित्र सेना ने मानवीय पहल करते हुए राहत कार्य शुरू किया।

संगठन के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया और आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।


इस दौरान विश्वामित्र सेना के प्रतिनिधि गोवर्धन चौबे ने कहा कि आग से प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में सहयोग की आवश्यकता है और संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरत के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि विश्वामित्र सेना पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे भी राहत कार्य जारी रखा जाएगा।

विश्वामित्र सेना की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए संगठन के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में इस प्रकार की सहायता समाज में सकारात्मक संदेश देती है और पीड़ित परिवारों को सहारा मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!