Others

बक्सर मझरिया अग्निकांड पीड़ितों के लिए रोटरी बक्सर व मानव अधिकार संगठन बने सहारा

बक्सर जिले के मझरिया गांव में हुए भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों के घर जलकर खाक हो जाने से हुई भारी जान-माल की क्षति के बाद रोटरी बक्सर एवं मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन, बक्सर ने सराहनीय पहल करते हुए पीड़ित परिवारों को भरसक सहायता प्रदान की।

मौके पर पहुंचकर रोटरी बक्सर के अध्यक्ष एवं मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन (बिहार) के सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने पीड़ित परिवारों को कंबल एवं आर्थिक सहायता स्वरूप चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आग जैसी आपदा में परिवारों को अपूरणीय क्षति होती है और ऐसे समय में सामाजिक संगठनों का आगे आना बेहद जरूरी है।

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि यह सहायता भले ही छोटी हो, लेकिन पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ी संबल साबित होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रोटरी बक्सर एवं मानव अधिकार संगठन भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा और पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में रोटरी सचिव साहिल, रोट्रैक्ट क्लब से राहुल व मनीष कुमार, तथा मुखिया प्रत्याशी राजा अंसारी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!