Crime

टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, मेल ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत

बक्सर। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के समीप सोमवार की शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दक्षिण दिशा से रेलवे ट्रैक पार कर उत्तर दिशा की ओर जा रही थी, तभी अप लाइन से गुजर रही तेज रफ्तार मेल ट्रेन की चपेट में आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक पार करते समय महिला ट्रेन की गति और दूरी का सही अंदाजा नहीं लगा सकी। अचानक तेज रफ्तार से आई मेल ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे कुछ समय तक उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेल ट्रैक के आसपास सनसनी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन और बक्सर जीआरपी को दी।

सूचना मिलने पर बक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच शुरू की। जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन के समीप किसी एक्सप्रेस या मेल ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है। मृत महिला की पहचान सोवा गांव निवासी बसिरन बीबी के रूप में की गई है। मृतिका के पति का नाम मोहम्मद अलाउद्दीन बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बसिरन बीबी दवा लेने नया भोजपुर गई थीं।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!