OthersPolitics

शिक्षा, संस्कृति और संस्कार का उत्सव — फाउंडेशन स्कूल डुमरांव में ‘उमंग’ ने बिखेरा रंग

बक्सर शिक्षा, संस्कृति और सृजनात्मकता के त्रिवेणी संगम का साक्षी बना फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का प्रांगण, जहाँ विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह “उमंग” अत्यंत गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय एसडीएम, डुमरांव (बक्सर), विद्यालय के निदेशक श्री मनोज कुमार चतुर्वेदी एवं प्राचार्य श्री प्रतीक कुमार चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

समारोह की औपचारिक शुरुआत शिक्षिकाओं श्रीमती रागिनी चतुर्वेदी एवं श्रीमती दीक्षा चतुर्वेदी के स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों की एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रतीक कुमार चतुर्वेदी ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है।


कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विद्यालय के छात्रों द्वारा आत्मविश्वास एवं गरिमा के साथ किया गया। संपूर्ण आयोजन का कुशल संयोजन अभ्यासक्रम गतिविधि प्रभारी श्री प्रभाकर कुमार तिवारी के निर्देशन में हुआ।

नर्सरी एवं एलकेजी के नन्हे विद्यार्थियों के सामूहिक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया। छात्रा सुरभि पटेल ने शिशुपाल-वध पर आधारित प्रभावशाली काव्य-पाठ प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं।


कार्यक्रम का समग्र निर्देशन श्री बब्बू सर एवं सुश्री रौशनी मैम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिनके परिश्रम से समारोह अविस्मरणीय बन सका।

समारोह का समापन प्राचार्य श्री प्रतीक कुमार चतुर्वेदी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!