Others

आर.एन. जिला स्कूल, बक्सर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह | रीना कुमारी तीसरी बार सम्मानित

बक्सर: वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित आर.एन. जिला स्कूल में विद्यालय के व्यवस्थापक अरविंद कुमार सिंह द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

समारोह में संतोष कुमार तिवारी ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिवकुमार सिंह एवं श्री रामवचन बौद्ध उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र राय एवं श्री कमलकांत राय ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर रीना कुमारी को सुयोग्य एवं ईमानदार व्यक्तित्व के रूप में तीसरी बार सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उपस्थित गणमान्य लोगों ने एक स्वर में कहा कि समाज को ऐसी जागरूक एवं सक्रिय महिला नेतृत्व की आवश्यकता है और उन्हें सार्वजनिक जीवन एवं राजनीति में भी भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में रीता कुमारी, किरण देवी, श्रीभगवान राम, ललित शर्मा, ललन राम, सौरभ तिवारी, विनोद चौधरी, रामाशंकर राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!