बक्सर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया होली मिलन समारोह ‘रंगोत्सव 2026’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम


बक्सर। शहर के व्यवसायिक संगठन बक्सर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा होली मिलन समारोह ‘रंगोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के व्यवसायी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे उत्सवी माहौल बना रहा।
सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत गायिका सुकृति मिश्रा ने अपनी मधुर प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं आद्रिका, प्रियांश, अरुण कुमार, दीपक एवं विश्वास वर्मा ने भी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आपसी सौहार्द, व्यापारिक एकजुटता एवं सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।
रंगोत्सव के माध्यम से चैंबर ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद एवं सचिव दौलत चंद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। मीडिया प्रभारी निर्मल कुमार सिंह सहित संजय मिश्रा, रोहतास गोयल, डॉ. महेंद्र प्रसाद, गोपाल जी केशरी, अशोक कुमार सर्राफ, विनय कुमार, अमर नाथ कांस्यकार, संजय कुमार केशरी, सत्येंद्र सिंह, मंजेश कुमार, मनोज कुमार वर्मा, मोहन जी केशरी, सुरेश संगम समेत कई सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।
अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



