Others

बक्सर में एलपीजी और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बक्सर: सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को एसडीओ अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एलपीजी गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर समीक्षा की गई तथा गैस वितरण व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान फ्यूल पंप और गैस एजेंसी के प्रोपराइटर व प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि सभी गैस एजेंसियां अपने कार्यालय में स्पष्ट दिखाई देने वाले स्थान पर सूचनापट्ट लगाएं। इस सूचनापट्ट पर प्रतिदिन गैस सिलेंडर की आमद, वितरण और शेष स्टॉक से संबंधित आंकड़े दर्ज किए जाएंगे।
एसडीओ ने निर्देश दिया कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ववत व्यवस्था के तहत डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे अस्पताल, स्वास्थ्य संस्थान, जेल, शिक्षण संस्थानों के हॉस्टल तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा सभी संचालकों को विहित प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिया गया कि गैस सिलेंडर की आमद, वितरण एवं शेष स्टॉक से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!