
बक्सर: केसरवानी वैश्य नगर सभा के तत्वावधान में मंगलवार को किला मैदान, बक्सर में 14वां पारिवारिक मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कार्यक्रम का उद्घाटन योगेश्वरानंद जी, नगर अध्यक्ष गोपाल केसरी, उपाध्यक्ष राजेश केसरी, महामंत्री संतोष केसरी, कोषाध्यक्ष संतोष केसरी, जिला अध्यक्ष प्रमोद केसरी, कार्यक्रम अध्यक्ष गुप्तेश्वर केसरी, कार्यक्रम महामंत्री मनोज केसरी, बिहारी जी केसरी, दीनबंधु दास केसरी एवं ईश्वर चंद केसरी द्वारा सामूहिक रूप से महर्षि कश्यप के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया
इससे पूर्व सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया तथा नगर अध्यक्ष गोपाल केसरी के नेतृत्व में केसरवानी ध्वज फहराया गया. महिला सभा के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गोपाल केसरी ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष प्रमोद केसरी, डॉ. रवि कुमार और डॉ. ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया.
समारोह में मेले जैसा माहौल देखने को मिला. एक ओर मंच पर चम्मच दौड़, गणित दौड़, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और बच्चों के नृत्य कार्यक्रम आयोजित हुए, वहीं दूसरी ओर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया. महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही.
सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. साथ ही मैट्रिक और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया. इसके अलावा बिहार के विभिन्न स्थानों से आए अधिकारियों, शहर के गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकारी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक वीरेंद्र केसरवानी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अश्वत्थामा केसरी, उपाध्यक्ष विनय केसरी, पूर्व अध्यक्ष अशोक केसरी, मीडिया प्रभारी दीपक केसरी, नगर महिला अध्यक्ष रेखा केसरी, तरुण सभा के मोहन केसरी, ऋषभ केसरी, प्रीतम केसरी, दीपक केसरी, प्रदीप केसरी, श्याम सुंदर केसरी, भोला जी केसरी, जगन्नाथ केसरी, कमलेश केसरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गोपाल केसरी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, ताकि समाज निरंतर प्रगति करते हुए देश के विकास में योगदान देता रहे.
इस दौरान अगले सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का भी चयन किया गया, जिसमें मनोज केसरी को नगर अध्यक्ष, दीपक केसरी को महामंत्री और अनिल केसरी को कोषाध्यक्ष चुना गया.अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष गुप्तेश्वर केसरी ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया.




