Politics

बाबा साहब की 135वीं जयंती पर बक्सर में श्रद्धांजलि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

बक्सर: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बक्सर के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बाबा साहब के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

नेताओं ने कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना की जा सकती है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!