
बक्सर:भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बक्सर में युवा सम्राट गैधारा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में परशुराम वंशी एवं श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार चौबे उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन पाठक ने की और संचालन पवन पाठक द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में राजकुमार चौबे ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने, धर्म की रक्षा करने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे परशुराम के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र और सनातन संस्कृति के उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे कहा कि समाज की असली शक्ति उसके संगठन और संस्कारों में निहित होती है, और इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर हिंदू पुत्र नागेश सम्राट, रमेश पाठक, डॉ. मुना पाठक, प्रकाश बिहारी पाठक, रामदेव जी यादव, नंद जी पाठक, भोलू पाठक, अमित राय, कपिल मुनि पांडे, बलराम मिश्रा, गोलू दुबे, चुनमुन चौबे, विनोदानंद ओझा, रितेश चौबे, विजय शंकर दुबे, अशोक तिवारी, मनीष महाराज, गोपाल जी पांडे, विकास तिवारी, मदन पाठक, मोहित दुबे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




