BlogCrimePolitics

पंचायत सरकार भवन परिसर में लगा सहयोग शिविर, 78 आवेदनों का हुआ निष्पादन

केसठ बक्सर से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
बक्सर (केसठ). बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में मंगलवार को प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, केसठ परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने किया. इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आम लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की.

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है. उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन का प्रयास किया गया, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े.

उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. शिविर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें सर्वाधिक आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित रहे.

शिविर के दौरान केसठ में चयनित भूमि पर प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण तथा किसानों को मुआवजा दिए जाने का मुद्दा भी प्रमुख रूप से छाया रहा. लोगों ने इस संबंध में अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखीं.

मौके पर वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार वत्स एवं मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने संयुक्त रूप से 11 लाभुकों के बीच राशन कार्ड तथा चार लाभुकों को जॉब कार्ड वितरित किया.

कार्यक्रम में समाजसेवी पप्पू यादव, बीडीसी भाई असलम, उपमुखिया अमितेश कुमार गुप्ता, डॉ. विनय कुमार, अंचलाधिकारी अभिषेक गर्ग, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!