CrimeOthers

इग्नू सत्रांत परीक्षा में व्यवस्था चाक-चौबंद, ऑब्जर्वर ने किया निरीक्षण

बक्सर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 सत्रांत परीक्षा विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संचालित हो रही है। परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एस.बी. कॉलेज, आरा से नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. पंकज कुमार ने मंगलवार को केंद्र का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं एवं परीक्षा संचालन व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के बाद प्रभात खबर से बातचीत में डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुचारु ढंग से संचालित की जा रही है तथा केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

केंद्राधीक्षक डॉ. रास बिहारी शर्मा ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होती है, जिसमें परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाती है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 1:30 बजे तक उपस्थित होना होता है। उन्होंने बताया कि जून 2026 सत्रांत परीक्षा 21 जुलाई तक चलेगी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि इग्नू की सत्रांत परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है और इस बार भी परीक्षा को पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन में महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों, इग्नू कर्मियों, सहायक समन्वयक डॉ. सुजीत कुमार यादव एवं डॉ. रवि प्रभात का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!