BlogOthersPolitics

बक्सर में शिक्षा मंत्री के साथ निजी विद्यालय संचालकों का शिक्षा संवाद, समस्याओं और नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

बक्सर। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पीएसएसीडब्ल्यूए), बक्सर के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के बाइपास रोड स्थित होटल बस स्टैंड के सामने शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल हुए। इस दौरान जिले के निबंधित, गैर-निबंधित एवं संबद्धता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्राचार्यों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंत्री के साथ संवाद किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य निजी विद्यालयों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को सरकार तक सीधे पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है और राज्य की साक्षरता दर अभी लगभग 70 प्रतिशत है। उन्होंने यूनेस्को के मानकों का हवाला देते हुए शिक्षा पर अधिक खर्च करने की आवश्यकता बतायी, ताकि बिहार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सके।

संवाद के दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक और कैंब्रिज स्कूल के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में पोर्टल एंट्री और तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठायी। साथ ही टीआरई के तहत मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान जल्द करने की मांग की, ताकि निजी विद्यालय आरटीई के तहत नामांकन में अधिक रुचि दिखा सकें और गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार और निजी विद्यालयों के आपसी सहयोग से ही राज्य में शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा शॉल, बुके, पुस्तक एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!