BlogCrimeOthers

मानवता की मिसाल बना IESM बक्सर, बीमार CRPF जवान को पहुंचाया ICU, बचाई जान

बक्सर. इंडियन एक्स-सर्विसमैन मूवमेंट (IESM) बक्सर के पूर्व सैनिकों ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए बीमार पड़े सीआरपीएफ जवान की मदद कर समाज के सामने मिसाल पेश की है.

पश्चिम बंगाल निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान जयंत कुमार अपने पिता के इलाज के लिए अचानक छुट्टी लेकर फरक्का एक्सप्रेस से घर जा रहे थे. तत्काल छुट्टी मिलने के कारण उन्हें जनरल डिब्बे में सफर करना पड़ा. यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचते-पहुंचते हालत गंभीर हो गई.

मदद की गुहार लगाने पर यात्रियों ने उन्हें बक्सर स्टेशन पर उतार दिया. इसी बीच हुकहा ग्राम निवासी ई-रिक्शा चालक अर्जुन राम ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें अपनी ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया. जवान की हालत ऐसी थी कि वह चलने-फिरने में भी असमर्थ थे.

अगले दिन आरडीपीएल हॉस्पिटल के मैनेजर संतोष चौबे से संपर्क किया गया, जिन्होंने IESM बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही सूबेदार विद्या सागर चौबे अपनी टीम के साथ महज 20 मिनट में सदर अस्पताल पहुंचे और जवान को डिस्चार्ज कराकर आरडीपीएल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया.

उस समय जवान का ब्लड प्रेशर 90/50 था. पूर्व सैनिकों की पहल पर उनका विशेष इलाज शुरू कराया गया तथा उनके परिजनों को भी सूचना दी गई. जवान का सारा सामान सुरक्षित है और उनके पास मौजूद है. परिजनों के शाम तक बक्सर पहुंचने की संभावना है.

IESM बक्सर के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहता है.

इस मौके पर IESM बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, संयोजक सूबेदार रामनाथ सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार धनंजय दुबे तथा ई-रिक्शा चालक अर्जुन राम मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!