
बक्सर। आरपीएफ बक्सर की टास्क टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं।
आरपीएफ के अनुसार पहली कार्रवाई दोपहर 1:30 बजे गाड़ी संख्या 13041 हिमगिरी एक्सप्रेस में की गई। इस दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की कुमार (20 वर्ष), पिता स्व. धर्मनाथ यादव, निवासी बड़की सारिमपुर, वार्ड नंबर-7, थाना इंडस्ट्रियल, जिला बक्सर के रूप में हुई। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार विक्की कुमार पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।
वहीं दूसरी कार्रवाई शाम 4:30 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन पर की गई। यहां से गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष नौनिया (20 वर्ष), पिता स्व. भुटकोरी नौनिया, निवासी नटुआ टोला, रघुनाथपुर, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर के रूप में हुई। उसके पास से भी चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।

आरपीएफ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
8 जुलाई को भी चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया था आरोपी
आरपीएफ बक्सर की टीम ने इससे पहले 8 जुलाई 2026 को भी कार्रवाई करते हुए चोरी के चार मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल खान (22 वर्ष), पिता लुकमान खान, निवासी मुसाफिरगंज, थाना टाउन बक्सर के रूप में हुई थी।
इस कार्रवाई में आरपीएफ उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, एसएनएस यादव, सर्वेश यादव, राजमुकुल कुमार और दीपक कुमार शामिल रहे।




