BlogOthers

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय कैमूर इकाई का स्थापना समारोह 26 जुलाई को मोहनिया में

कैमूर। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय, कैमूर इकाई की ओर से स्थापना समारोह (Installation Ceremony) का भव्य आयोजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे से दंडवा होटल, मोहनिया में किया जाएगा। समारोह में संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन मुख्य सलाहकार डॉ. आर.पी. सिंह करेंगे। वहीं बिहार सचिव डॉ. दिलशाद आलम विशेष रूप से मौजूद रहकर संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

समारोह के दौरान कैमूर इकाई की नई कार्यकारिणी का विधिवत स्थापना किया जाएगा। साथ ही संगठन की भावी योजनाओं की घोषणा और मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय, समानता और गरिमा के अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद एवं वंचित लोगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर संगठन की ओर से जिले के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!