BlogOthers

NEET-2026 में हेरिटेज स्कूल के छात्र आदित्य रंजन ने हासिल की AIR 141, बक्सर का बढ़ाया मान

बक्सर. हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के मेधावी छात्र आदित्य रंजन ने NEET-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 141 प्राप्त कर विद्यालय, बक्सर जिले और पूरे बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

आदित्य रंजन इससे पहले सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में भी शानदार प्रदर्शन कर बक्सर जिले के द्वितीय टॉपर बने थे. उन्होंने भौतिकी (फिजिक्स) विषय में 100 में 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया था.

विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक और प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आदित्य की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासित अध्ययन और निरंतर परिश्रम से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है.

विद्यालय परिवार ने आदित्य रंजन के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा, संस्कार और सहयोग इस सफलता में महत्वपूर्ण रहे हैं.

विद्यालय परिवार ने आदित्य रंजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!