BlogOthers

गुरु के सम्मान में सजा बिहार सेंट्रल स्कूल, विद्यार्थियों ने निभाया शिक्षक का दायित्व

बक्सर. शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि 5 सितंबर का दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कारण शिक्षक दिवस के रूप में गौरव प्राप्त करता है. डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षक के पद से राष्ट्रपति पद तक पहुंचकर समाज में शिक्षकों के सम्मान को नई ऊंचाई प्रदान की.

उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और अनुशासन की भावना विकसित करने का कार्य करते हैं. शिक्षक विद्यार्थियों में सृजनात्मक एवं रचनात्मक सोच विकसित कर उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने तथा मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की.

विद्यार्थियों ने निभायी शिक्षक की भूमिका

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं में पठन-पाठन कराया. रागिनी ने कक्षा नौवीं में गणित, अभिषेक ने कक्षा दसवीं में विज्ञान तथा पंकज ने कक्षा दसवीं में गणित विषय पढ़ाया. अपने ही विद्यालय के भैया-दीदी को शिक्षक की भूमिका में देखकर छोटे बच्चे काफी उत्साहित नजर आए.

कार्यक्रम में विद्यालय की उप निदेशिका उर्मिला सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. अंत में सभी शिक्षकों को पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!