BlogOthers

अनुदान के बदले वेतनमान की घोषणा पर शिक्षकों में हर्ष

बक्सर। मंगलवार को माता इन्द्राणी इंटरमीडिएट कॉलेज, चौसा में अनुदान के बदले वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सभा आयोजित की गयी. सभा की अध्यक्षता प्रवक्ता अमरनाथ मिश्रा ने की, जबकि मुख्य आयोजक प्रभारी प्राचार्य रामाकांत सिंह रहे.

सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पांच सितंबर को शिक्षकों के लिए वेतनमान की घोषणा किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी. शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

वक्ताओं ने कहा कि वेतनमान की घोषणा से शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है. सभी ने सरकार के इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया तथा आगे भी शिक्षकों के हित में सकारात्मक निर्णय लिये जाने की उम्मीद जतायी.

सभा में प्रेमनारायण श्रीवास्तव, शशिभूषण, कमल सिंह, सोना, कृष्णानंद उपाध्याय, शरद यादव, अरुण कुमार यादव, विष्णुधारी राम, नीलम कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता बृजभान सिंह एवं शैलेंद्र पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!