BlogCrimeEntertainmentOthersPoliticsSports

सनातन गौरव सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, विश्वामित्र सेना ने सेवा कार्यों से जीता लोगों का दिल

बक्सर. किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर रविवार को विश्वामित्र सेना की ओर से सनातन गौरव सम्मेलन का आयोजन किया गया.सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न नि:शुल्क सेवा कार्य भी आयोजित किए गए. कार्यक्रम में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

सम्मेलन में तीज और चौरचन के अवसर पर पहुंची महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया.वहीं, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी. विश्वामित्र सेना की ओर से बक्सर की पहचान से जुड़े च्यवनप्राश का वितरण भी किया गया. इसके अलावा नेत्र जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को चश्मे उपलब्ध कराये गये। सेवा कार्यों का लाभ मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आयी। उपस्थित लोगों ने विश्वामित्र सेना के इस प्रयास की सराहना की.

बक्सर को उसकी पहचान और अधिकार दिलाने का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा.उन्होंने कहा कि बक्सर को उसका वह अधिकार और पहचान, जो अब तक नहीं मिली है, विश्वामित्र सेना दिलायेगी। बक्सर की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सनातन पहचान को मजबूत करने के लिए संगठन लगातार कार्य करेगा.

उन्होंने बक्सरवासियों से अपनी विरासत, पहचान और अधिकार के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की। कहा कि बक्सर की ताकत उसकी जनता की एकजुटता में है। सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से बक्सर को उसकी उचित पहचान और अधिकार दिलाने का अभियान आगे बढ़ाया जायेगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!