BlogCrimeEntertainmentOthersPolitics

चोरी के दो मोबाइल के साथ आरपीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी, जीआरपी को सौंपा

बक्सर। रेल यात्रियों के सामान एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ पोस्ट बक्सर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ की टीम ने विशेष निगरानी एवं जांच अभियान के दौरान बक्सर रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपियों को दो चोरी के मोबाइल फोन के साथ पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी स्वर्गीय शिवजी चौहान के 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार तथा भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अशोक पांडेय के 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पांडेय के रूप में हुई है.

आरपीएफ बक्सर द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में अपराध की रोकथाम के लिए लगातार सघन निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के सामान एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!