BlogCrimeEntertainmentOthersPoliticsSports

रोटरी क्लब बक्सर का हिंदी दिवस कवि सम्मेलन-2026, कविताओं से गूंजा सभागार; 25 कवियों ने बांधा समां

बक्सर। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की ओर से सोमवार को हिंदी दिवस कवि सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के साहित्यप्रेमियों और रोटेरियन सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, हास्य-व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर कवियों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा. काव्य पाठ के दौरान सभागार तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा.

लगभग 25 कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने की. मंच संचालन श्री भगवान सिंह और जाने-माने शायर साबित रोहतासवी ने अपने प्रभावी और रोचक अंदाज में किया. कवि सम्मेलन में धनु लाल प्रेमातुर, शिव बहादुर पांडेय ‘प्रीतम’, श्री भगवान पांडेय ‘निराश’, डॉ. अरुण मोहन मारवि, वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी, विष्णुदेव तिवारी, प्रो. श्रीकांत चतुर्वेदी, नंदेश्वर उपाध्याय, साबित रोहतासवी, फारूक सैफी, हृदय नारायण शर्मा ‘हेहर’, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, रत्नेश ओझा ‘राही’, वशिष्ठ पांडेय, उमेश कुमार पाठक ‘रवि’, राजय सागर, धनंजय गड़ाकेश, राजा रमेश पांडेय और राजा रमन पांडेय समेत लगभग 25 कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं.

कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, सामाजिक विसंगतियों, बदलते परिवेश और मानवीय संवेदनाओं को शब्द दिए. हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके लगाए, जबकि ओजपूर्ण और भावपूर्ण कविताओं ने वातावरण को गंभीर एवं भावुक बना दिया.

कवियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से सभी कवियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया. क्लब अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना और भावनाओं को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है. ऐसे साहित्यिक आयोजनों से समाज में हिंदी के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ती है.

कार्यक्रम में रोटरी के सहायक गवर्नर टीएन चौबे, वरिष्ठ रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष दिलशाद आलम, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष कुमार सागर, कृष्णानंद सिंह टुन्नू, शिवाधर तिवारी, एसएम साहिल, रवि निर्मल, अरुण कुमार, सुनीता सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, अनिल जायसवाल, राजकुमार सिंह, सुनील कुमार, विवेक कुमार तथा रोटेरियन डोमेनिक अमलान समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन मीना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कवियों, अतिथियों और उपस्थित साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार जताते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी रोटेरियन सदस्यों को धन्यवाद दिया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!