
बक्सर. रोटरैक्ट क्लब बक्सर की ओर से जिला प्रोजेक्ट के तहत श्री चंद्र मंदिर परिसर में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था.
शिविर में रोटेरियन डॉ. दिलशाद आलम (एमबीबीएस, एफडीएम, एफसीआर), रोटेरियन एस.एम. साहिल (पूर्व डीआरसीसी), रोटेरियन मंजेश केसरी, रोटेरियन राजेश केसरी एवं रोटेरियन दीपक अग्रवाल मौजूद रहे. अतिथियों ने रोटरैक्ट क्लब की ओर से स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की.
कार्यक्रम में रोटरैक्टर सागर वर्मा, राज गुप्ता, बोलू कुमार, राहुल गुप्ता, सूरज गुप्ता, वेद प्रकाश एवं अभिषेक दुबे ने सक्रिय भूमिका निभायी. शिविर के दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया.
डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण संभव है. जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है. ऐसे शिविर लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं.
शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटरैक्टर प्रिंस जायसवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रोटेरियन्स, रोटरैक्ट सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि रोटरैक्ट क्लब की ओर से भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर जनसेवा जारी रखी जाएगी.



