BlogCrimeEntertainmentOthersPoliticsSports

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर AISA-RYA ने मनाया बेरोजगारी दिवस, किया पुतला दहन

बक्सर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को AISA और RYA की बक्सर जिला इकाई ने ज्योति चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. संगठन की ओर से कार्यक्रम को ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गोबर से बने केक को काटकर अपना विरोध जताया. इसके बाद चप्पल और बोतलों की माला पहनाकर पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का संचालन AISA बक्सर जिला सचिव अखिलेश ठाकुर ने किया.

इस मौके पर AISA जिला सचिव अखिलेश ठाकुर, मिथुन कुमार, अंशु कुशवाहा, नगर सचिव ओम प्रकाश, संध्या पाल, संजय सिंह, RYA नेता कृष्ण यादव, परवेज, वकार, सुनील यादव, रंजीत यादव, सोनू, गोल्डन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा मौजूद रहे.

बेरोजगारी व महंगाई का मुद्दा उठाया

कार्यक्रम में AISA और RYA कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में छात्र-युवा बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे हैं. उन्होंने बिहार में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने और दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों की मौत का भी उल्लेख किया. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इन गंभीर मुद्दों के बीच लोगों का ध्यान अन्य आयोजनों की ओर मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

कार्यकर्ताओं ने बिहार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाये. AISA नेताओं ने सम्राट चौधरी द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को दीया जलाने के आदेश की भी आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच इस आयोजन में बड़ी मात्रा में तेल खर्च किया जा रहा है. संगठन ने सरकार से बेरोजगारी और आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की मांग की.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!