BlogOthers

इटाढ़ी में उर्स के मौके पर रक्तदान शिविर, 26 रक्तवीरों ने किया महादान

Buxar  हजरत इब्राहिम शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर इटाढ़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन इटाढ़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने किया. आयोजन में नाजिम आलम, ट्विंकल आलम, आकाश जायसवाल सहित अन्य साथी मौजूद रहे. रक्तदान अभियान में ब्लड बक्सर की पूरी टीम ने भी सहभागिता की.

शिविर में कुल 26 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया. उर्स के मौके पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली. अलग-अलग समुदाय के लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया.

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान को महादान और जीवनदान कहा जाता है. उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की मदद के साथ रक्तदाता के स्वास्थ्य की सामान्य जांच का अवसर भी मिलता है.

इन रक्तवीरों ने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में नाजिम आलम, ट्विंकल आलम, अविनाश कुमार, सागर गुप्ता, खलील आलम, दानिश खान, अभिमन्यु गुप्ता, धीरज गुप्ता, शकील अंसारी, बबलू अंसारी, मिराज अंसारी, सुनील यादव, विशाल यादव, नौशाद अंसारी, फिरोज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, टिंकू यादव और ताजिम आलम सहित अन्य रक्तवीर शामिल रहे.

मौके पर ब्लड बक्सर की ओर से आदिल खान, नसीम नायक, शादाब आलम, अमन अली तथा जिला परिषद सदस्य अरमान मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे. आयोजकों ने सभी रक्तवीरों और मां तपेश्वर देवी ब्लड सेंटर के सहयोग के लिए आभार जताया. आयोजकों ने कहा कि ‘रक्तदान महादान, जीवनदान और मानवता सबसे बड़ा धर्म’ के संदेश के साथ रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!